भारी बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित; जलभराव से हाल बेहाल

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से राहत न मिलने की वजह से मंगलवार सुबह निचले इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। कई जगहों पर लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी और कई जगहों पर यातायात जाम की स्थिति रही।
महाराष्ट्र में कई हिस्सों में बारिश से बुरा हाल है। मुंबई में तो हालात बद से बदतर हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस वजह से स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बीएमसी ने  सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निजी कंपनियों से अपील की गई है कि वे 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव की वजह से सड़क यातायात बुरे तरह प्रभावित हुए हैं। लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मौसम की मार हवाई यातायात पर भी पड़ी है। इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कई मार्गों पर जलभराव और यातायात धीमा हो गया है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है। हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद
लगातार हो रही बारिश और आईएमडी की ओर से जारी ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कॉलेजों पर लागू होता है।

Maharashtra Mumbai Rain lashes Airlines issues travel advisory waterlogging sluggish traffic

लोगों को बारिश के कहर से राहत नहीं
मुंबई में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को भी लोगों को बारिश के कहर से राहत नहीं मिली। कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सुबह से ही यातायात बाधित रहा। लोकल ट्रेन सेवाओं में भी देरी हुई और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाओं का मार्ग कुछ स्थानों पर परिवर्तित किया गया। बोरीवली, अंधेरी, सायन, दादर और चेंबूर सहित शहर के कई हिस्सों में रात भर भारी बारिश हुई। यहां सुबह भी बारिश जारी रही, जिसके कारण गांधी मार्केट सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक बारिशनगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक बारिश दर्ज की गई। मुंबई सेंट्रल, परेल, ग्रांट रोड, मालाबार हिल, दादर, वर्ली और कुछ अन्य इलाकों में केवल एक घंटे में 40 मिमी से 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच द्वीपीय शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 128.86 मिमी, 154.37 मिमी और 185.74 मिमी औसत वर्षा हुई।
कहां-कितनी बारिश?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक 21 घंटों में मुंबई के विक्रोली उपनगर में सबसे अधिक 194.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ऐसे ही सांताक्रूज में 185 मिमी, जुहू में 173.5 मिमी, बायकुला में 167 मिमी और बांद्रा में 157 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *