भारत में दिखा ‘ब्लड मून’, देश भर में निगाहें आसमान पर टिकी रहीं !

रविवार का दिन खगोलशास्त्रियों और अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए काफ़ी ख़ास रहा. रविवार रात भारत सहित दुनिया के कई देशों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण एक ‘ब्लड मून’ में बदल गया यानी चंद्रमा लाल रंग का और सामान्य से ज़्यादा बड़ा दिखाई दिया

पूर्वी अफ़्रीका, यूरोप, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और भारत सहित एशिया के अधिकांश देशों में यह खगोलीय घटना शुरू से अंत तक स्पष्ट रूप से देखी गई.

यह इस साल का आख़िरी चंद्र ग्रहण था और इसे पूरे भारत में देखा गया.

लद्दाख से तमिलनाडु तक रविवार की रात लाखों निगाहों ने चंद्र ग्रहण देखा. इस दौरान लोगों ने दुर्लभ ‘ब्लड मून’ यानी पूर्ण चंद्रग्रहण का नज़ारा भी देखा.

रविवार रात 9:57 बजे से पृथ्वी की छाया ने चांद की सतह को ढकना शुरू किया, जबकि बादलों से ढके आसमान और देश के कुछ हिस्सों में बारिश के बीच चांद मानो आंख-मिचौली खेल रहा था.

धीरे धीरे पृथ्वी की छाया ने पूरे चांद को ढक लिया और सामने आया ‘ब्लड मून’ का दिलकश नज़ारा.

भारत के अधिकांश राज्यों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया

उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ

पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे

दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि

पूर्वी भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी.

इसके अलावा मध्य भारत के भोपाल, नागपुर और रायपुर सहित कई अन्य शहरों में भी यह चंद्र ग्रहण दिखाई दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *