‘दाऊद को गलत तरीके से दिखाया’, धुरंधर की तारीफों के पुल बांध रहे थे रामगोपाल वर्मा, अब ढूंढ निकाली गलती
धुरंधर 2′ फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की राम गोपाल वर्मा ने कितनी तारीफ की, ये हम सभी ने देखा. मगर अब रिलीज के करीब एक महीने बाद, उन्हें एक ऐसी गलती नजर आई है जिसके बाद वो कई लोगों के निशाने पर भी आ सकते हैं
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है. इसके दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 3000 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करकेनया रिकॉर्ड बना डाला है. धुरंधर 2 तो पहले वाली फिल्म से भी ज्यादा बड़ी निकली है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ पार पहुंच चुका है.









