मयूरभंज में कोहराम: आश्रम स्कूल में जहरीला खाना खाने से 100 बच्चे बीमार, एक छात्रा की मौत के बाद बवाल

ओडिशा के रायरंगपुर के काकाबंध आश्रम स्कूल में विषाक्त भोजन से सैकड़ों छात्र बीमार पड़ गए, जिससे एक 12 वर्षीय छात्रा रूपाली बेश्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। बीजेडी ने 18 अप्रैल को मयूरभंज बंद का आह्वान किया है

स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए।।

इधर, घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। Biju Janata Dal (बीजेडी) ने छात्रा की मौत के विरोध में शनिवार, 18 अप्रैल को मयूरभंज जिला में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

बारिपदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां मुआवजा और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर और एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 3 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *