‘हमारे बच्चे…’, चिराग संग क्या है कंगना का रिश्ता? मजाक-मजाक में बता दिया सबकुछ
कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते की अटकलों पर खुलकर बात की, मजाक में कहा कि अगर रोमांस होता तो अब तक बच्चे होते
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का खुलकर जवाब दिया और चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सफाई दी।
कंगना रनौत अपनी साफगोई और तीखे बयानों के लिए जानी जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक, वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर खबरों में बनी रहती हैं।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कंगना ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इसी दौरान उन्होंने चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
काफी समय से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। इन अफवाहों पर जवाब देते हुए कंगना ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह चिराग को करीब 10 सालों से जानती हैं।










