MI vs PBKS Live Cricket Score: प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, मजबूत स्थिति में पंजाब
Mumbai Indians vs Punjab Kings LIVE Update: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने हैं। मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि मुंबई मात्र एक मैच में जीत हासिल कर सकी है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल है। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हैमिस्ट्रिंग इंजरी का सामना करना पड़ा था।
मुंबई की टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि पंजाब 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उनका एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। अब तक दोनों ने 34 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दोनों ने 17-17 मैचों में जीत हासिल की है।










