इंस्टाग्राम रील पर कमेंट करना पड़ा भारी, भोपाल में किशोर पर चाकू और डंडों से जानलेवा हमला
बदमाश की इंस्टाग्राम रील पर मल्टी में रहने वाले किशोर ने कमेंट कर दिया तो बदमाश और उसके साथियों ने घेरकर युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर मल्टी क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर चाकूबाजी हो गई। बदमाश की इंस्टाग्राम रील पर मल्टी में रहने वाले किशोर ने कमेंट कर दिया तो बदमाश और उसके साथियों ने घेरकर युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घायल किशोर को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।










