ग्वादर में चीन-पाकिस्तान ऐसा क्या कर रहे कि बलोचों ने नेवी बनाकर हमले शुरू कर दिए?
ग्वादर पोर्ट और CPEC को लेकर चीन-पाकिस्तान की बड़ी रणनीति अब बड़े संकट में फंसती दिख रही है. बलोच विद्रोह अब जमीन से निकलकर समुद्र तक पहुंच गया है. आखिर क्यों बढ़ा ये संघर्ष और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, विस्तार से समझिए.
पाकिस्तान का बलोचिस्तान लंबे समय से गरीबी और अस्थिरता का शिकार रहा है. लेकिन जब चीन ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के जरिए इस इलाके को अपने वैश्विक व्यापार नेटवर्क का हिस्सा बनाने की योजना बनाई, तब इसे पाकिस्तान के लिए “गेमचेंजर” बताया गया. अरबों डॉलर के निवेश, नई सड़कें, रेल नेटवर्क . और बंदरगाह के वादों के बीच एक नई उम्मीद जरूर बनी, लेकिन इसी के साथ एक नया संघर्ष भी पनप चुका था. यह संघर्ष सिर्फ विकास बनाम पिछड़ापन का नहीं, बल्कि पहचान, अधिकार और संसाधनों पर नियंत्रण का बन गया.










