Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े दाम, मेरठ में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, इस वृद्धि से खाने-पीने की वस्तुओं और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की आशंका है और यह अंतिम बढ़ोतरी भी नहीं मानी जा रही है।

तीन दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये वृद्धि के बाद एक बार फिर पेट्रो पदार्थों की कीमत बढ़ा दी गई है।
पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ है। नई दरें मंगलवार सुबह छह बजे से देशभर में प्रभावी हो गईं। इस वृद्धि से खाने पीने की वस्तुओं से लेकर माल ढुलाई तक और महंगी होगी। इंडियन आयल (आइओसी, एचपीसीएल व बीपीसीएल) की तरफ से की गई यह अंतिम वृद्धि नहीं होगी।

ये हैं मेरठ में पेट्रोल-डीजल के दाम

ताजा बढ़ोतरी के साथ मंगलवार से मेरठ में अब पेट्रोल 98.06 रुपये व डीजल 91.38 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गौरतबल है कि गत शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें भी दो रुपये प्रति किलो बढ़ाई गई थी। हालांकि तेल कंपनियों ने अभी घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की है।

तीन दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये वृद्धि के बाद एक बार फिर पेट्रो पदार्थों की कीमत बढ़ा दी गईं। ये नई दरें मंगलवार (आज) सुबह छह बजे से देशभर में प्रभावी हो गईं। इस वृद्धि से खाने पीने की वस्तुओं से लेकर माल ढुलाई तक और महंगी होने की संभावनाएं हैं।

डीजल और पेट्रोल की उत्पादन लागत और बिक्री में काफी अंतर

जानकारों का कहना है कि यह अंतिम वृद्धि नहीं होगी, क्योंकि पेट्रोल व डीजल की उत्पादन लागत और बिक्री लागत में अंतर अब भी काफी ज्यादा है। भारत अपनी जरूरत का 87 फीसद तक कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में जब भी पश्चिम एशिया या दूसरी जगहों पर वैश्विक अस्थिरता होती है और क्रूड की कीमतें बढ़ती हैं तो उसका असर भारत पर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *