चाय के बहाने कार में घुमाया, फिर जबरदस्ती पिलाई शराब…हैदराबाद में क्लासमेट का रेप करने के आरोप में B.Tech का छात्र गिरफ्तार
हैदराबाद में एक बीटेक छात्र को अपनी सहपाठी को जबरन शराब पिलाकर कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 14 मई की रात को हुई थी।
हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बीटेक के छात्र को अपनी क्लासमेट को जबरदस्ती शराब पिलाकर उसका कथित तौर पर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
घटना 14 मई की रात को हुई थी। इब्राहिमपटनम पुलिस स्टेशन में 20 साल की महिला की शिकायत के आधार पर 15 मई को मामला दर्ज किया गया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता और आरोपी दोनों ही इब्राहिमपटनम इलाके में स्थित एक कॉलेज से बीटेक कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि एक ही क्लास में पढ़ने के कारण दोनों की जान-पहचान हो गई थी।
पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई- पुलिस
14 मई की रात को, 20 साल का आरोपी पीड़िता को चाय पीने के बहाने उसके घर के पास कार में बिठाकर ले गया। वह उसे कार में घुमाता रहा और इब्राहिमपटनम की ओर लौटते समय उसने रास्ते से शराब खरीदी। इसके बाद उनसे जबरदस्ती पीड़िता को शराब पिलाई और खुद भी शराब पी।
नशे की हालत में किया क्लासमेट से रेप
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि इसके बाद वह नशे में धुत पीड़िता को इब्राहिमपटनम में एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उसका रेप किया। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इब्राहिमपटनम पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एम महेंद्र रेड्डी ने एक बयान में कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।










