राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम की जमानत रद कराने मेघालय सरकार पहुंची कोर्ट

मेघालय सरकार ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपित सोनम की जमानत रद करने के लिए कोर्ट में अपना पक्ष रखा है।

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्या कांड में आरोपित सोनम की जमानत निरस्त कराने मेघालय सरकार ने सोमवार को कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। शासन की ओर से सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि किन साक्ष्य के आधार पर सोनम व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की गई थी।

मामले पर अगली सुनवाई तीन जून को होगी, जिसमें सोनम के वकील जमानत आदेश को यथावत रखने के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हुई थी। मामले में राजा की पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य साथियों को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन सोनम को जमानत मिल गई।

मेघालय सरकार ने अब हाई कोर्ट में अपील दायर कर सोनम की जमानत निरस्त कराने की मांग की है। जमानत की शर्तों के अनुसार, सोनम फिलहाल शिलांग में ही रह रही है। वहीं राज सहित अन्य तीन आरोपित जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *