टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले हैं Vaibhav Suryavanshi? BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट
Vaibhav Suryavanshi क्या टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले हैं? इसको लेकर चर्चा काफी तेजी से हो रही है। इस बीच BCCI ने बड़ा हिंट दिया है।
आईपीएल के 19वें सीजन की जब भी बात होगी तो सबसे पहले जो नाम हर किसी की जुबां से निकलेगा, वह 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी का ही होगा। वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2026 में बल्ले से सिर्फ रन बनाकर रिकॉर्ड्स ही नहीं ध्वस्त किए, बल्कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है।
हर जगह उनकी चर्चा हो रही है और उन्हें टीम इंडिया में शामिल किए जाने की मांग भी तेजी से होने लगी हैं। उनकी टीम में चयन की तेज मांग की चर्चा को और हवा बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के बयान से मिली, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
BCCI ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या कहा?
दरअसल, आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाकर वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम की और वह आईपीएल की ऑरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। उन्होंने इस सीजन अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर जिस तरह बैटिंग की उसने सेलेक्टर्स को काफी प्रभावित किया है।
बीसीसीआई (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने ये साफ कहा कि सभी सेलेक्टर्स पूरे आईपीएल सीजन में खिलाड़ियों पर नजर रखे हुए हैं और वैभव ने खुद को असाधारण साबित किया है। उनके बयान को एक बड़े हिंट के तौर पर देखा जा रहा है। इतना ही नहीं सैकिया ने ये भी कहा कि चयन समिति आने वाले दौरों को देखते हुए वैभव के हित में फैसला करेगी। इस बयान के बाद से ये चर्चा और तेजी से होने लगी है कि वैभव को जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलने वाला हैं।
इतना ही नहीं, सैकिया को खुद नहीं लगता कि राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी को सीनियर इंडिया कैप मिलने में अब ज्यादा समय बाकी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा,










