बिग न्यूज़ रानी कमलापति स्टेशन पर ‘भैंसों’ का कब्जा प्लेटफॉर्म पर बेखौफ घूमती रहीं दो भैंसें, यात्रियों के बीच से गुजरकर ट्रेन तक पहुंचीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल प्लेटफॉर्म तक भैंसें पहुंचीं कैसे? यात्रियों के बीच घूमता रहा ‘काफिला’, जिम्मेदार अमला कहां था? वायरल वीडियो के बाद अब जांच होगी या जिम्मेदारी भी तय होगी?

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सामने आए एक वीडियो ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दो भैंसें प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच बेखौफ घूमती नजर आ रही हैं। यही नहीं, दोनों भैंसें घूमते-घूमते ट्रेन के पास तक पहुंच गईं।

रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर बड़े पशुओं का प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाना यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। आखिर प्रवेश से लेकर प्लेटफॉर्म तक किसी की नजर इन भैंसों पर क्यों नहीं पड़ी?

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे के सामने अब सवाल सिर्फ भैंसों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने का नहीं, बल्कि उन्हें रोकने वाली व्यवस्था की निगरानी का भी है।

मामले में रेलवे द्वारा जांच और उचित कार्रवाई की बात कही गई है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के बाद व्यवस्था में सुधार होता है या मामला जांच की फाइलों में ही घूमता रह जाता है।

रिपोर्ट: नवीन यादव — VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *