कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान, अजय कुमार सिंह बने निरीक्षक (लेखा) डीजी रेलवे प्रकाश डी. और आईजी रेलवे आर.के. भारद्वाज ने रैंक प्रतीक सुशोभित कर दी बधाई जीआरपी मुख्यालय की आंकिक शाखा प्रभारी को पदोन्नति, अधिकारियों ने की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना

लखनऊ। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मुख्यालय में 9 अक्टूबर 2026 को आंकिक शाखा प्रभारी अजय कुमार सिंह की पदोन्नति के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. एवं पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, लखनऊ आर.के. भारद्वाज ने उप निरीक्षक (लेखा) से निरीक्षक (लेखा) के पद पर पदोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर नए पद के रैंक प्रतीक सुशोभित किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अजय कुमार सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। उन्हें पदोन्नति की हार्दिक बधाई देते हुए अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति के साथ अजय कुमार सिंह को अब निरीक्षक (लेखा) के पद की जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह आगे भी पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *