झाँसी में कानून व्यवस्था को लेकर SSP विकास कुमार का बड़ा फेरबदल सदर बाजार थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, अरुण कुमार तिवारी को मिली कमान
*VERDICT NEWS रिपोर्ट: नवीन यादव ब्रेकिंग न्यूज़ झाँसी स्थानीय समाचार -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया गया। निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार से हटाकर पुलिस लाइन झाँसी भेजा गया।
* नियुक्ति विवरण -*
पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार तिवारी को नया थानाध्यक्ष थाना सदर बाजार नियुक्त किया गया। तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश। SSP विकास कुमार का आदेश – कानून व्यवस्था और चुस्त होगी।










