जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया विधायक राजीव सिंह पारीछा का जन्मोत्सव जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
झाँसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा का जन्मदिन शनिवार को ओमशांति नगर स्थित बबीना विधानसभा कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्सवी माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक राजीव सिंह पारीछा के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा। जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने विधायक के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










