इलाईट-सीपरी बाजार रोड पर न्यू स्टार बेकरी के सामने मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव ओवरब्रिज के नीचे लावारिस हालत में मिला शव, तलाशी में नहीं मिला पहचान संबंधी कोई दस्तावेज
झांसी। इलाईट-सीपरी बाजार रोड पर न्यू स्टार बेकरी के सामने स्थित ओवरब्रिज के नीचे रविवार को करीब 65 वर्षीय एक व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्रथम दृष्टया मृतक भिक्षावृत्ति करने वाला व्यक्ति प्रतीत हो रहा है। तलाशी लेने पर उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS










