‘नरक में बदल जाएगा ईरान’, ट्रंप ने किया ‘होर्मुज नाकाबंदी’ का एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है, क्योंकि इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल हो गई। ईरान के परमाणु मंसूबों से पीछे हटने से इनकार के बाद, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकेबंदी का आदेश दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के विफल होने के बाद ईरान को खुली चेतावनी दे दी है। ईरान के अपने परमाणु मंसूबों को छोड़ने से इनकार के जवाब में अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकेबंदी का आदेश दिया है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘यूनाइटेड स्टेट्स नेवी, जो दुनिया में सबसे बेहतरीन है, होर्मुज जलडमरूमध्य में घुसने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज की नाकेबंदी की प्रक्रिया शुरू कर देगी।’
गोली चलाने वालों को कर देंगे तबाह
अमेरिका और ईरान के बीच हुई इस मीटिंग के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक काफी बड़ी पोस्ट शेयर करते हुए ईरान की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने लिखा, ‘ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का वादा किया था, लेकिन जान-बूझकर अपना वादा पूरा नहीं किया।’










