दुनियाभर में बढ़ रही है ‘डकैत’ की दहशत, Dhurandhar 2 की नाक के नीचे से उड़ाए इतने करोड़
‘धुरंधर 2’ की मौजूदगी में भी ‘डकैत’ का खाता बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खुला है। इंडिया में भले ही ‘भूत बंगला’ और स्पाई थ्रिलर फिल्म के बीच पिस गई हो, लेकिन ग्लोबली तो डकैत अच्छा बिजनेस कर रही है।
तेलुगु बेल्ट में मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ जहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने कछुए की चाल चलते हुए निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की नाक के नीचे से काफी पैसे उड़ा लिए हैं। घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक ‘डकैत’ का कुल कितना कलेक्शन हुआ है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:










