आज से बदलेगी शुक्र की चाल, बनेगा ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत .

शुक्र गोचर आज वृषभ राशि में होने जा रहा है. शुक्र स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे जिससे मालव्य राजयोग प्रभावशाली होगा. ज्योतिष शास्त्र में मालव्य राजयोगको बहुत ही प्रभावशाली माना गया है. यह राजयोग पंचमहापुरुष राजयोग में से एक है. ऐसे में शुक्र गोचर से वृषभ, कर्क सहित 6 राशियों को करियर में उन्नति और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, सुख-सुविधा और विलासिता का कारक माना जाता है. जीवन में सुख-समृद्धि और आकर्षण काफी हद तक शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है. आज शुक्र मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. वृषभ शुक्र की अपनी राशि है, इसलिए यहां शुक्र मजबूत स्थिति में रहेंगे. जब शुक्र अपनी ही राशि या उच्च राशि (मीन) में और कुंडली के केंद्र (1, 4, 7, 10 भाव) में होते हैं, तब मालव्य राजयोग बनता है. यह योग जीवन में धन, सुख और ऐश्वर्य दिलाने वाला माना जाता है. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *