Bhooth Bangla Worldwide Collection: 6 दिन में ही बजट वसूल, ‘धुरंधर 2’ के बाद दुनियाभर में ‘भूत बंगला’ का राज
अक्षय कुमार की Bhooth Bangla दुनियाभर में धांसू कमाई कर रही है। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच हॉरर ड्रामा ने 6 दिन में ही अपना बजट वसूल कर लिया है।
अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छाप रही है। इस बात में कोई शक नहीं है कि स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब ‘भूत बंगला’ अपनी अलग जगह बनाने की कोशिश में है।
‘भूत बंगला’ बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड हॉरर कॉमेडी ड्रामा में शामिल है। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। अब जब से फिल्म रिलीज हुई है, तभी से खूब नोट छाप रही है। पहले इसने सेंचुरी मारी और अब अपना ओवरऑल बजट भी वसूल कर लिया है.
जी हां, बुधवार तक के कलेक्शन के हिसाब से ‘भूत बंगला’ का बजट वसूल हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये (Bhooth Bangla Budget) है। 6 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।










