गिफ्ट निफ्टी दे रहा निगेटिव शुरुआत का संकेत, निवेशकों की नजर ईरान-यूएस सीजफायर पर; इन स्टॉक्स पर करें फोकस
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत की उम्मीद है, जबकि निवेशक अमेरिका-ईरान संघर्ष पर नजर रखे हुए हैं। कई प्रमुख कंपनियों जैसे इंफोसिस, टाटा कैपिटल और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तिमाही नतीजे आज जारी होंगे, साथ ही अन्य कंपनियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।
आज कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market Today) में कमजोर शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दिख रही है। करीब सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 168 अंक या 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,196 पर है।
इस बीच जानकारों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार के शॉर्ट टर्म में स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि निवेशक अमेरिका-ईरान संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका की जारी नाकेबंदी से जुड़े घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
कैसा है अमेरिकी-एशियाई बाजारों का हाल?
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई, जिससे S&P 500 और Nasdaq रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ युद्धविराम को आगे बढ़ाने के फैसले के बाद आई, और कंपनियों की मजबूत कमाई के आँकड़ों ने मार्केट में आशावाद को और बल दिया।
वहीं आज एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के बाद टोक्यो के समय अनुसार सुबह 9:25 बजे तक S&P 500 फ्यूचर्स में 0.3% की गिरावट आई, जबकि Hang Seng फ्यूचर्स में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। जापान का Topix इंडेक्स 0.4% गिरा है। आइए जानते हैं इंडियन मार्केट में कौन से शेयरों पर नजर रहेगी।










