वजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 ‘इन्फ्यूज्ड वॉटर’, बेली फैट के साथ-साथ क्रेविंग भी होगी कंट्रोल

कुछ तरह के इन्फ्यूज्ड वॉटर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाने में मदद करते हैं, जिससे वेट लॉस में फायदा मिलता है।

News Article Hero Image

वजन कम करना केवल डाइट और एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं होता, बल्कि सही तरीके से हाइड्रेटेड रहना भी उतना ही जरूरी है। साधारण पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, लेकिन अगर इसमें कुछ नेचुरल इंग्रेडिएंट्स मिलाकर इन्फ्यूज्ड वॉटर बनाया जाए, तो यह वेट लॉस को और भी सुरक्षित और प्रभावी बना सकता है।

वजन कम करने में मददगार हैं ये इन्फ्यूज्ड वॉटर

लेमन एंड मिंट वॉटर- नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो फैट बर्निंग प्रॉसेज को बढ़ाता है। इसमें पुदीना मिलाने से पाचन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है। यह इन्फ्यूज्ड वॉटर सुबह खाली पेट पीना बहुत फायदेमंद है

Lemon Infused Water

खीरा वॉटर- खीरे में पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर को कूलिंग इफेक्ट देता है और ओवरईटिंग से बचाता है। खीरे के स्लाइस काटकर पानी में डालें और कुछ देर ठंडा होने दें। यह पानी गर्मियों के लिए बेस्ट है।

दरक-नींबू वॉटर- अदरक थर्मोजेनिक फूड है, यानी यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। नींबू इसमें विटामिन-सी और डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज जोड़ देता है। यह वॉटर फैट लॉस के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत करता है

एप्पल-सिनेमन वॉटर- सेब और दालचीनी का कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यह मीठा खाने की क्रेविंग कम करता है और वेट मैनेजमेंट में सहायक है। एक जग पानी में सेब के स्लाइस और दालचीनी की स्टिक डालें और रातभर फ्रिज में रखें।

एलोवेरा-लेमन वॉटर- एलोवेरा पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें नींबू मिलाने से यह और भी असरदार डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है। यह वॉटर सुबह खाली पेट पीने से वेट लॉस के साथ-साथ स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है

Aloevera Infused Water

इन्फ्यूज्ड वॉटर न सिर्फ वेट लॉस में मददगार है, बल्कि यह शरीर को हाइड्रेटेड, एनर्जेटिक और डिटॉक्सिफाइड भी रखता है। इन ड्रिंक्स को आप रोजाना रोटेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *