दिल्ली अग्निकांड: बिल्डिंग में कैसे भड़की आग? एक झटके में 9 जिंदगियां खत्म

दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और 15 को बचाया गया। आग का कारण तीसरी मंजिल पर एसी में शॉर्ट-सर्किट बताया गया है।

 दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में जहां रोज चहल-पहल रहती थी, आज वहां मातम पसरा हुआ है। इलाके में रहने वाले लोगों को दिन निकलते ही एक ऐसी खबर मिली, जिससे उनकी रूह कांप उठी।

इसके बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और मौके पर पहुंचकर पता चला कि बिल्डिंग में आग लग गई है, जिसकी चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई है। यह सुनते ही लोगों को धक्का लगा और हर कोई सहम गया। हालांकि, दमकल की टीम ने करीब 15 लोगों को बचाया भी है।

आग से झुलसकर और धुएं से दम घुटने से हुई मौत

विवेक विहार इलाके में शनिवार रात चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर पर एसी में शॉर्ट-सर्किट होने से भीषण आग लग गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर छत की तरफ भागे लेकिन, ऊपर का दरवाजा लॉक था। जिस वजह से लोग वहीं फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

वहीं, 15 लोगों को दमकल ने सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें दो लोगों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.18.07

AC में शॉर्ट-सर्किट होने से भड़की आग

दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि तीसरी मंजिल पर एसी में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से आग लगी है। इससे पहले भी दिल्ली में एसी में शॉर्ट-सर्किट होने कई मकानों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 09.50.00

एक झटके में उजड़ गए परिवार

विवेक विहार के कई परिवारों के लिए आज की सुबह काला दिन बनकर आई। जो परिवार कल तक खुशियों से भरे हुए थे, आज एक झटके में दो परिवार उजड़ गए। वहीं, तीसरे परिवार की एक महिला की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हर किसी की जुबां पर यही है कि हे भगवान ये क्या कर दिया?

WhatsApp Image 2026-05-03 at 09.50.00 (1)

पुलिस ने बताया कि 3:48 बजे दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि विवेक विहार बी ब्लाक चार मंजिला मकान में आग लगी है। दमकल व पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान के दौरान इमारत से करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वहीं, मौके पर दमकल की गाड़ियां, DDMA स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौजूद रहीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नौ लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *