तरनतारन में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने राइस मिल में भीषण आग, बारिश के बीच आसमानी बिजली ने मचाई तबाही

तरनतारन में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने कैपिटल ओवरसीज राइस मिल में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ।

रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने कैपिटल ओवरसीज नामक राइस मिल में आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कुल नुकसान का अनुमान करोड़ों का है। माना जा रहा है कि सुबह हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से आग लगने की यह दूरघटना हुई है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिरोजपुर जिले से संबंधित राजिंदर मित्तल और अश्वन मित्तल ने बताया कि जम्मू कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने (गांव पिद्दी की सीमा में )कैपिटल ओवरसीज के नाम से राइस मिल चलाते हैं। जहां चावल के इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम होता है।

आग रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि नुकसान का अनुमान करोड़ों में है।

राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह तनेजा ने सरकार से मांग की है कि हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी दूरघटनाओं को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। तनेजा ने कहा कि तरनतारन जिले में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

क्योंकि ऐसी घटनाएं हर दिन सामने आती हैं। जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि आग की घटना की जांच की जा रही है। जिला फायर ऑफिसर वरिंदरजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया। जिससे आग पर काबू पाना आसान हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *