कासगंज में आंधी-बारिश से मकान का लिंटर गिरा: मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

कासगंज के घबरा गांव में आंधी-बारिश के दौरान एक मकान का लिंटर गिरने से पांच साल की बेटी और छह महीने के बेटे की मौत हो गई। हादसे में गृहस्वामी सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव घबरा में सोमवार सुबह आंधी और तेज वर्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जीतेश कुमार के मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया।

मलबे में दब गए सभी सदस्य

उस समय परिवार के सभी सदस्य कमरे में मौजूद थे और मलबे में दब गए। हादसे में पांच वर्षीय बेटी सोनाली और छह माह के पुत्र अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने राहत कार्य चलाकर गृहस्वामी जीतेश कुमार, उनकी पत्नी नीलम और पुत्री बबीता को घायल अवस्था में बाहर निकाला।

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *