गंगा एक्सप्रेसवे पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, अब 11 की जगह सिर्फ छह घंटे में पूरा होगा सफर
परिवहन निगम ने गंगा एक्सप्रेसवे के बिलग्राम कट से हरदोई-दिल्ली रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया है। इस नई सेवा से 11 घंटे का सफर अब मात्र 6 घंटे में पूरा होगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
परिवहन निगम ने जनपद के गंगा एक्सप्रेसवे के बिलग्राम कट संख्या 329 से अपनी रोडवेज बस सेवाओं का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया।










