अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 42 यात्रियों की जान
अमेठी में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक परिवहन निगम की बस में आग लग गई, जिसमें सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रहे 42 यात्री बाल-बाल बच गए। तेल की नली जाम होने से लगी आग के कारण बस पूरी तरह जल गई, जिससे एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी।
परिचालक के मुताबिक बस पर 15 महिलाएं व 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि दुर्गापुर पहुंचने के एक किमी. पहले बस के अगले भाग में इंजन की तरफ धुंआ दिखाई दिया। चालक मुहम्मद अनीस धुएं पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश किया।










