साड़ी में दिखना चाहती हैं एकदम परफेक्ट और स्लिम, पेटीकोट खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
साड़ी के साथ सही शेपवियर या पेटीकोट न पहनना आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। गलत शेपवियर के कारण आपका शरीर बेडौल नजर आता है।
साड़ी हर किसी पर बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन एक परउफेक्ट साड़ी लुक आपके शेपवियर या पेटीकोट पर निर्भर करता है। जी हां, आपकी साड़ी चाहे कितनी भी महंगी और खूबसूरत क्यों न हो, लेकिन अगर आपने सही पेटीकोट या शेपवियर नहीं पहना है, तो आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है।
1. बहुत ज्यादा टाइट पेटीकोट खरीदना
कई महिलाएं सोचती हैं कि टाइट पेटीकोट पहनने से वे ज्यादा स्लिम दिखेंगी, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। ज्यादा टाइट पेटीकोट पहनने से चलने-फिरने में परेशानी होती है और शरीर की शेप भी अजीब नजर आती है। इससे साड़ी की प्लेट्स सही तरीके से नहीं बनतीं और पूरा लुक खराब हो जाता है। हमेशा ऐसा पेटीकोट चुनें जो बॉडी फिट हो लेकिन बहुत ज्यादा टाइट न हो।
2. बहुत ढीला या ज्यादा फ्लेयर्ड पेटीकोट लेना
कुछ महिलाएं आराम के चक्कर में बहुत ढीला पेटीकोट खरीद लेती हैं। ऐसा पेटीकोट साड़ी के नीचे ज्यादा फैला हुआ दिखाई देता है और शरीर भारी लगने लगता है। खासकर अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो बहुत ज्यादा घेर वाला पेटीकोट बिल्कुल न लें। हल्का फिटेड और शेप वाला पेटीकोट आपकी साड़ी को शानदार फॉल देता है।
3. गलत फैब्रिक का चुनाव करना
पेटीकोट का फैब्रिक भी आपके पूरे लुक को प्रभावित करता है। कई बार महिलाएं चमकदार साटन या बहुत पतले कपड़े वाला पेटीकोट खरीद लेती हैं, जो साड़ी के नीचे से अलग ही दिखाई देता है। इससे लुक खराब हो सकता है। कॉटन ब्लेंड, शेपवेयर या अच्छे क्वालिटी वाले फैब्रिक का पेटीकोट ज्यादा बेहतर माना जाता है। यह साड़ी को अच्छी ग्रिप और खूबसूरत फॉल देता है।
4. सही लंबाई का ध्यान न रखना
अगर पेटीकोट बहुत लंबा या बहुत छोटा हो तो साड़ी का पूरा लुक बिगड़ सकता है। छोटा पेटीकोट पहनने पर चलते समय पैर दिखाई देने लगते हैं, जबकि ज्यादा लंबा पेटीकोट नीचे से बाहर निकल सकता है। इसलिए हमेशा अपनी हाइट और साड़ी की लंबाई के हिसाब से पेटीकोट सिलवाएं या खरीदें।
स्लिम और परफेक्ट लुक के लिए अपनाएं ये टिप्स
- 1 साड़ी के रंग से मिलता-जुलता पेटीकोट चुनें।
- 2 मर्मेड या शेपवेयर पेटीकोट आजकल काफी ट्रेंड में हैं।
- 3 हाई-वेस्ट पेटीकोट पहनने से पेट अंदर दिखता है।
- 4 पेटीकोट का नाड़ा मजबूत होना चाहिए ताकि साड़ी अच्छी तरह टिक सके।
- 5 हल्के और सॉफ्ट फैब्रिक वाले पेटीकोट ज्यादा आरामदायक होते हैं।
साड़ी का असली ग्रेस तभी नजर आता है जब उसके साथ सही पेटीकोट पहना जाए। इसलिए अगली बार पेटीकोट खरीदते समय सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि उसकी फिटिंग, फैब्रिक और लंबाई पर भी ध्यान दें। सही पेटीकोट न केवल आपकी साड़ी को खूबसूरत बनाएगा बल्कि आपको स्लिम, स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक भी देगा।










