छात्रा को किडनैप कर 16 दिनों तक हैवानियत, सिगरेट से जलाया, जबरन की शादी, 3 गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के महोबा में NEET की तैयारी कर रही 25 वर्षीय छात्रा के अपहरण और कथित गैंगरेप का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छात्रा को 30 अप्रैल को कोचिंग से लौटते समय कार सवार आरोपियों ने अगवा कर लिया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, नशीले इंजेक्शन दिए गए, कई बार दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर सिगरेट से जलाया गया। उसके शरीर पर चाकू से हमले के निशान भी बताए गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मई को आरोपियों ने उसे प्रयागराज ले जाकर जबरन शादी कराने की कोशिश की। मना करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की बात कही गई।

छात्रा की मां ने 1 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने चार टीमें बनाईं। 16 मई को छात्रा को बरामद कर लिया गया। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *