Welcome To The Jungle में लगा भोजपुरी तड़का, अक्षय-अक्षरा ने उड़ाया गर्दा; Reels पर छाने को तैयार Ghis-Ghis
Welcome To The Jungle का सबसे धमाकेदार गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो चुका है जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने जबरदस्त भोजपुरी तड़का लगाया।
अपनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े कॉमिक यूनिवर्स को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अब नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज कर दिया है। यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का ऐसा धमाकेदार कोलेब है, जो प्लेलिस्ट, शादियों और सोशल मीडिया रील्स पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार का धमाका
इस गाने की सबसे खास बात है अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की दमदार जोड़ी, जिनकी केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस इस गाने में अलग ही आग लगा देती है। भव्य सेट्स, रंग-बिरंगे विजुअल्स, फेस्टिव वाइब्स और वायरल होने वाले हुक स्टेप्स के साथ ‘घिस घिस घिस’ (Ghis Ghis Ghis) को पूरी तरह मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अक्षय कुमार इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। अपने कूल डांस मूव्स के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय इस बार देसी और रस्टिक अवतार में पूरी तरह छा गए हैं।










