‘कई UN एजेंसियों का ठिकाना’, रूस के यूक्रेन पर जोरदार हमले में WHO के दफ्तर को पहुंचा नुकसान
रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले किए, जिसमें कीव स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दफ्तर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
बीते दिन रविवार को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले किए। इन हमलों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दफ्तर भी डैमेज हो गया। इस पर डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने सीजफायर की अपील की।










