वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर टिकट जांच से मचा हड़कंप, 47 यात्रियों पर कार्रवाई बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों से वसूला 48,450 रुपये रेल राजस्व रिपोर्ट: नवीन यादव
रिपोर्ट: नवीन यादव
झाँसी। मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम के लिए 21 जुलाई 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट पर यात्रा करने तथा गंदगी फैलाने वाले कुल 47 यात्रियों से 48,450 रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया। टिकट जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक जेके वर्मा, आरके राजन, वैभव अग्रवाल एवं जितेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर उसे बुक कराकर ले जाएं तथा रेल परिसर में धूम्रपान एवं गंदगी न फैलाएं।










