झांसी पहुंचने लगीं 16 जोन की आरपीएफ टीमें, कल से श्वान प्रतियोगिता का आगाज वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, 27 अक्टूबर को होगा समापन; उत्तर मध्य रेलवे के आला अधिकारी होंगे उपस्थित

 

 

झांसी। रेलवे बोर्ड के आदेश पर उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) श्वान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 21 अक्टूबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें भारतीय रेलवे के करीब 16 जोन की आरपीएफ टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न जोन की टीमें अपने प्रशिक्षित श्वानों के साथ झांसी पहुंचने लगी हैं। उत्तर रेलवे, दक्षिण रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे सहित कई जोन की टीमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां आरपीएफ की ओर से टीमों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान क्राइम विंग के निरीक्षक भी पहुंचे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षित श्वान अपनी सूंघने की क्षमता, संदिग्ध वस्तुओं की पहचान और सुरक्षा संबंधी कार्यों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने और रेलवे परिसरों की सुरक्षा में श्वानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

आयोजन में उत्तर मध्य रेलवे के आला अधिकारियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। प्रतियोगिता में विभिन्न जोन की टीमें अपने प्रशिक्षित श्वानों के कौशल, अनुशासन और कार्यक्षमता का प्रदर्शन करेंगी। 27 अक्टूबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *