पक्का रेलवे पुल के पास झाड़ियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू सीपरी बाजार में रेलवे लाइन किनारे लगी आग बुझाई गई, आरपीएफ निरीक्षक योगेश राणा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
झांसी। सीपरी बाजार स्थित पक्का रेलवे पुल के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), फायर ब्रिगेड और सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रेलवे लाइन किनारे उगी झाड़ियों में लगी थी। आग बुझाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS










