त्योहारों पर रेलवे सुरक्षा अलर्ट, 56 से 60 ट्रेनों में आरपीएफ की एस्कॉर्टिंग आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने अलवर स्टेशन का किया निरीक्षण, जयपुर और अजमेर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी सुरक्षा इंतजामों पर जोर

रिपोर्ट नवीन यादव

 

अलवर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है। आरपीएफ के आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने सोमवार को अलवर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आईजी ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में एस्कॉर्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल 56 से 60 ट्रेनों में आरपीएफ की एस्कॉर्टिंग करवाई जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की संरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही जयपुर और अजमेर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *