रेल हादसे टालने वाले 12 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार, झांसी डीआरएम ने थपथपाई पीठ परिचालन, विद्युत और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की सतर्कता

 

झांसी।
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में रेल संरक्षा के प्रति सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 12 रेलकर्मियों को सोमवार को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कर्मचारियों की सतर्कता, सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की सराहना की।

विभागों के कर्मचारी सम्मानित
पुरस्कार पाने वालों में परिचालन विभाग के पांच, विद्युत विभाग के पांच और इंजीनियरिंग विभाग के दो कर्मचारी शामिल हैं।

*पुरस्कृत कर्मचारियों के नाम:*
परिचालन विभाग में: हेमंत कुमार, ओम प्रकाश कुशवाहा, हिमांशु श्रीवास्तव, सुमित अहिरवार, हेमराज।
विद्युत विभाग में: राकेश कुमार चौरसिया, देवेंद्र श्रीवास, एस.सी. वर्मा, बी.के. यादव, आर.के. यादव।
इंजीनियरिंग विभाग में: राजित राम सिंह, महेंद्र पाल।

डीआरएम ने कहा संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश शर्मा, नंदीश शुक्ल, गिरीश कंचन, धर्मेश कुमार, सीमा तिवारी सहित अधिकारी मौजूद रहे।

सम्पादक आलोक प्रकाश | रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *