सोशल मीडिया के सभी मंचों पर दीपक यादव को जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ पूर्व विधायक दीप नारायण यादव ने जन्मदिन पर झांसी मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान

 

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण यादव के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर लोगों ने बेशुमार शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सऐप, यूट्यूब और टेलीग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लोगों ने दीप नारायण यादव के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

जन्मदिन के अवसर पर दीप नारायण यादव ने झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दीप नारायण यादव के जन्मदिन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दिनभर बधाई संदेशों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *