झांसी में दीनदयाल सभागार में स्मार्ट वैल्यू का भव्य वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न यातायात निरीक्षक देवेंद्र शर्मा को किया गया सम्मानित, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। दीनदयाल सभागार, झांसी में स्मार्ट वैल्यू द्वारा भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी यातायात पुलिस के यातायात निरीक्षक देवेंद्र शर्मा रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में एपीएलएल के प्रबंध निदेशक कमल कुमार तथा स्वास्थ्य प्रशिक्षक विनीत कश्यप ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में स्मार्ट वैल्यू की पहल तथा लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में स्मार्ट वैल्यू के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं देवांजन सारंगी, शेओ आनंद, मजहर आलम, राहुल राठौर, कृपाल रैकवार, नरेंद्र राजपूत, रविशंकर विश्वकर्मा एवं रोमन यादव की विशेष उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए सफलता, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *