एनसीआरईएस ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की उठाई मांग, अपर मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी। 20 जुलाई 2026 को सहायक महासचिव इंद्रविजय की उपस्थिति और मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों की महिलाओं ने मंडल उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह तोमर के नेतृत्व में अपर मंडल रेल प्रबंधक, झांसी को ज्ञापन सौंपकर महिला कर्मचारियों की कार्यस्थल तथा कार्य पर आने-जाने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
मंडल उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह तोमर ने अपर मंडल रेल प्रबंधक को बताया कि झांसी मंडल में महिला कर्मचारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे महिला कर्मचारियों में भय और रोष का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने डबरा और झांसी रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के साथ हाल ही में हुई घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल के साथ-साथ आने-जाने के दौरान भी सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी, महेंद्र सेन, राजेंद्र परिहार, संजीव नायक, इमरान बेग, राघवेंद्र तिवारी, के.एस. शुक्ला, निखिल पांडे, अनूप अग्रवाल, कामता साहू, आशीष कन्नौजिया, अविनाश शर्मा, अवधेश दुबे, ब्रजेश तिवारी, नितेश कुशवाहा, दीपा सिंह, मालती गौतम, रेनू श्रीवास, मिनी शाक्या, नेहा सिंह, संजू कुशवाहा, आरती रजक, नंदा, संगीता, प्रिया उपाध्याय, शिल्पा, शाहीन, प्रगति, शालिनी मिश्रा, फरहीन कुरैशी, रिचा साहू, खुशबू राजपूत, सुनीता पल, कमलेश, पुष्पा वर्मा, सायमा खान, आनंद वर्मा, सचिन श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र वर्मा, दयाशंकर, रामेश्वर तिवारी, आनंद खानवलकर, अजय वर्मा, सुरेश कुमार मीना, राजीव कश्यप, दीपक शाक्या, पृथ्वीराज चौहान, आशीष यादव, अनिल बुंदेली, रजत मौर्य, महेश यादव, मनीष यादव, अजय चौहान, राम नगिना, जाहर सिंह यादव, मो. जाहिद, राहुल अहिरवार, पवन राय, हिमांशु आर्य, अंकित साहू, अरशद खान, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष पस्तोर, पंकज रायकवार, अंकुश परिहार, महेश कुशवाहा, जोहेब खान, मुमताज खान, विश्वास शर्मा, महेंद्र राठौर, राकेश कुमार, राकेश खरे, लोकेश यादव, सतीश यादव, राजबहादुर यादव, सोनू कुमार, सुनील कुमार, जाफर अली, रविशंकर, राहुल चौधरी, कृष्णा, दीप चंद, अख्तर खान, विपिन बांगर, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।










