जीआरपी झांसी ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 16 हजार रुपये का मोबाइल बरामद निर्माणाधीन भवन के पास से दबोचा गया आरोपी, कई मामलों में पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
रिपोर्ट : नवीन यादव
झांसी। रेलवे यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी झांसी को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन. कोलांची तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण एवं कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जीआरपी झांसी पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया।
जीआरपी पुलिस टीम ने 20 जुलाई 2026 को इण्डियन ऑयल डिपो के पास निर्माणाधीन भवन के निकट से अमित वर्मा पुत्र अशोक वर्मा, निवासी सूजे खाँ की खिड़की, डड़िया, बड़ागांव गेट बाहर, थाना कोतवाली, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से थाना जीआरपी झांसी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 220/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी गया रियलमी कंपनी का स्काई ब्लू रंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल बिना सिम और मेमोरी कार्ड के चालू हालत में मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह, जीआरपी झांसी
- उपनिरीक्षक सत्य राय, जीआरपी झांसी
जीआरपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।










