साहू समाज के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार और शेड निर्माण के लिए विधायक निधि से मिलेगी धनराशि प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रवि शर्मा से की मुलाकात, कार्यों की रूपरेखा तैयार कर शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन

 

 

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। बड़ा गांव गेट के अंदर स्थित साहू समाज के प्राचीन मंदिर की जर्जर छत और दीवारों की मरम्मत तथा टीनशेड निर्माण का कार्य विधायक निधि से कराए जाने की पहल की गई है। इस संबंध में श्री राम जानकी विराजमान ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रवि शर्मा से मुलाकात कर आवश्यक कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। विधायक ने कार्यों की रूपरेखा तैयार कराकर शीघ्र निधि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि बुंदेलखंड में साहू समाज का यह मंदिर एक प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर है। मंदिर की छत और दीवारें जर्जर अवस्था में हैं, जिससे उनकी मरम्मत आवश्यक हो गई है। इसके अलावा मंदिर के ऊपरी हिस्से में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए टीनशेड की जरूरत है। समाज की ओर से इन दोनों कार्यों को विधायक निधि से कराने का अनुरोध किया गया।

विधायक रवि शर्मा ने मंदिर की स्थिति की जानकारी लेते हुए इसे साहू समाज की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंदिर के जीर्णोद्धार और टीनशेड निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी तथा निधि स्वीकृति का प्रयास शीघ्र किया जाएगा।

विधायक के आश्वासन पर साहू समाज के प्रतिनिधियों ने उनका आभार जताया।

इस अवसर पर नाथूराम साहू बाबा, सुरेंद्र साहू धमेले, चंद्रशेखर साहू, महेश चंद्र साहू, अरुण साहू, अशोक साहू कपड़ा वाले, जेपी साहू ठेकेदार, सोनू साहू नगरा, विजय साहू पिछुरया, प्रमोद साहू पंचवटी, रोहित साहू बड़ागांव गेट, जीतू माते, विनोद साहू गंज, चंद्र प्रकाश साहू, सुनील साहू नगरा, अरविंद्र साहू, सचिन साहू मोंटू, संजीव साहू, अंकित साहू, दीपक साहू और आकाश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *