विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी की सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था
प्लेटफार्म, ट्रेनों, पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया में पैदल गश्त कर यात्रियों की सुरक्षा पर जोर
झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी आईपीएस विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जीआरपी अनुभाग झांसी के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग और पैदल गश्त की जा रही है। जीआरपी की टीमें रेलवे परिसरों में सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी हैं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांदा, महोबा, ललितपुर, उरई, कालपी और मानिकपुर रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी टीमों द्वारा प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखने के साथ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
रेलवे स्टेशन परिसरों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। जीआरपी का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS










