दीपक यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आज रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में होगा आयोजन
रिपोर्ट : नवीन यादव
झांसी। गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ‘दीपक यादव’ के जन्मदिन के अवसर पर 21 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक, झांसी में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
शिविर में शामिल होने के लिए लोगों से निर्धारित समय पर रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक पहुंचने का अनुरोध किया गया है।










