सोमवार को एस. रामकृष्णन ने आगरा मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार संभाला

रिपोर्ट: नवीन यादव

आगरा। एस. रामकृष्णन ने सोमवार को आगरा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में तैनात थे। वह तमिलनाडु के चेन्नई के रहने वाले हैं।

एस. रामकृष्णन ने अभियांत्रिकी में स्नातक तथा विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। वह वर्ष 2013 बैच के भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के अधिकारी हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें महानिदेशक पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा तथा रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *