डीआरएम कार्यालय में ‘स्वच्छता’ का सेल्फी प्वाइंट, संदेश साफ—रेल परिसर रहे स्वच्छ ! वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई तस्वीर, जनभागीदारी का दिया संदेश 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’, झाँसी स्टेशन समेत प्लेटफार्मों पर सफाई अभियान ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ और ‘स्वच्छता में सहभाग’ के संदेश से यात्रियों को जोड़ने की पहल

रिपोर्ट नवीन यादव

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान की शुरुआत के साथ स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने की पहल तेज की गई है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खिंचवाकर स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाया। सेल्फी प्वाइंट पर ‘भारतीय रेल हमेशा आपकी सेवा में’, ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ और ‘स्वच्छता में सहभाग’ जैसे संदेश प्रदर्शित किए गए हैं।

स्टेशन से कार्यालय तक स्वच्छता पर जोर

अभियान के तहत झाँसी रेलवे स्टेशन सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों और प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई को प्रमुखता दी जा रही है। रेलवे परिसरों में स्वच्छता गतिविधियों के साथ यात्रियों और रेलकर्मियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

सेल्फी प्वाइंट बना जागरूकता का माध्यम

डीआरएम कार्यालय में लगाया गया सेल्फी प्वाइंट केवल तस्वीर खिंचवाने का स्थान नहीं, बल्कि स्वच्छता अभियान के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनाया गया है। इसके जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’, फिर पखवाड़ा

रेलवे के अनुसार ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 1 से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों और अन्य रेल परिसरों में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *