नरेश पाल सिंह का स्वच्छता मंत्र—शपथ से जागरूकता तक, रेलवे में चला स्वच्छता का अभियान प्रयागराज मुख्यालय में अधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प हस्ताक्षर अभियान से जुड़ी सहभागिता, सेल्फी अभियान ने दिया जागरूकता का संदेश स्वच्छ रेलवे परिसर के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर जोर

 रिपोर्ट नवीन यादव

प्रयागराज। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस दौरान हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *