आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव की दबिश से हड़कंप, एमपी की 85 पव्वे अवैध शराब बरामद नोहरा में आबकारी टीम का छापा, सीमा पार शराब के खेल पर कसा शिकंजा
रिपोर्ट: नवीन यादव — VERDICT NEWS
बबीना। मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश सीमा से सटे बबीना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को आबकारी टीम ने गांव नोहरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश की 85 पव्वे देसी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
शिकायतों के बाद निगरानी बढ़ाई, फिर नोहरा में दबिश
बताया गया कि नोहरा क्षेत्र में मध्य प्रदेश की शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री किए जाने की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। इसके बाद टीम ने दबिश देकर शराब के साथ आरोपी को पकड़ लिया।
85 पव्वे एमपी की शराब, पंकज रजक गिरफ्तार
आबकारी टीम के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज रजक पुत्र ध्यानचंद रजक के रूप में हुई है। उसके कब्जे से मध्य प्रदेश की 85 पव्वे देसी शराब बरामद की गई। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा थाना बबीना में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
सीमा पार शराब के खेल पर आबकारी विभाग की नजर
एमपी–यूपी सीमा से जुड़े इलाकों में दूसरे प्रदेश की शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर आबकारी विभाग की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। विभाग का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। अब देखना यह होगा कि इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सक्रिय शराब के अवैध कारोबार पर कितना असर पड़ता है।










