नींद से जागा नगर निगम, गड्ढे किनारे लगे एपैक्स! पर गड्ढा भरने से किया किनारा – प्राइवेट प्रॉपर्टी का दिया हवाला! निर्माण विभाग की खानापूर्ति – एपैक्स लगाकर इतिश्री, गड्ढा जस का तस नगर निगम की जमीन पर गड्ढा, फिर भी भरने से इनकार – हादसे का इंतजार क्यों?
झांसी। ग्वाल टोली खाती बाबा मंदिर के पास एक माह से खुले पड़े गड्ढे की खबर VERDICT NEWS में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद आखिरकार नगर निगम नींद से जागा। निर्माण कार्य विभाग द्वारा गड्ढे किनारे एपैक्स लगाए जा रहे हैं, लेकिन गड्ढा भरने को लेकर विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि गड्ढा नगर निगम की जमीन पर है, लेकिन प्राइवेट व्यक्ति की प्रॉपर्टी में बना है, इसलिए उसे भरा नहीं जाएगा। अधिकारी की इस दलील से मोहल्लेवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब जमीन नगर निगम की है तो सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निगम की ही है। एपैक्स लगाने से हादसा नहीं रुकेगा, गड्ढा भरना ही स्थायी समाधान है।
*रिपोर्ट: नवीन यादव – VERDICT NEWS*










