*माँ पहुँच बचाओ अभियान: वीरांगना की धरती पर शुद्धिकरण और अतिक्रमण मुक्ति का महायज्ञ शुरू* *सभी माँ भक्तों से जुड़ने की अपील, पहुँच पुत्र डेनियल साइमन ने कहा – सहयोग कर परिवार का नाम अमर करें*

 

*झांसी।* बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ पहुँच नदी को बचाने के लिए चल रहे *माँ पहुँच बचाओ अभियान* में जुड़ने वाले सभी माँ भक्तों का हृदय से स्वागत, वंदन और अभिनंदन है।

वीरांगना लक्ष्मीबाई की इस पावन धरती पर अविरल बहने वाली माँ पहुँच के शुद्धिकरण और अतिक्रमण मुक्ति के लिए चल रहा यह आंदोलन एक पावन धर्म युद्ध है। इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देकर अपने और अपने परिवार के नाम को अमर बनाने की अपील की गई है।

*पहुँच पुत्र और सामाजिक कार्यकर्ता डेनियल साइमन* ने बताया कि माँ पहुँच पर सिमरधा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। आरोप है कि मुख्य सड़क से नदी को दूर करने की साजिश रची जा रही है। नदी के दूसरी तरफ कई एकड़ जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि भू-माफिया सक्रिय हैं जबकि जिम्मेदार लोग मौन हैं। यह हम सभी का दुर्भाग्य है कि झांसी की जीवनरेखा मानी जाने वाली माँ पहुँच आज अतिक्रमण और प्रदूषण की चपेट में है।

*जय स्वच्छ, साफ, प्रदूषण व अतिक्रमण मुक्त झाँसी।*

*अपीलकर्ता:*
*डेनियल साइमन (पहुँच पुत्र)*
*सामाजिक कार्यकर्ता*
*मो. 9453859877, 7897753077*

—

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *